राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में निदेशक आयुर्वेद एवं निदेशक यूनानी का सम्मान, पुराने दिनों की यादें कीं साझा
बेगूसराय। 23 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में बिहार सरकार के निदेशक (आयुर्वेद) डॉ. ओम प्रकाश सिंह के आगमन पर उनक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विशेष बात यह रही कि डॉ. सिंह वर्ष 2018 में इसी महाविद्यालय में आवासीय चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे और आज बिहार सरकार में निदेशक (आयुर्वेद) के पद पर रहते हुए निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे।
महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. एस. एन. त्रिपाठी एवं उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे निदेशक (यूनानी) का भी शाल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने महाविद्यालय में बिताए अपने अनुभवों और संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि उपाधीक्षक कक्ष हमेशा से चिकित्सा पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रशासन के बीच सौहार्द और संवाद का मजबूत सेतु रहा है। उन्होंने संस्थान के विकास एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निदेशक आयुर्वेद ने जिला संयुक्त औषधालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महाविद्यालय परिवार ने डॉ. ओम प्रकाश सिंह के निदेशक पद तक पहुंचने को संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल नेतृत्व में आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था के और सशक्त होने की उम्मीद जताई।







Total views : 91631