राज्य सरकार ने आयुष निदेशालय में दी बड़ी जिम्मेदारी, चिकित्सकों व आयुर्वेद विशेषज्ञों ने दी शुभकामनाएं
बेगूसराय| 11 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के पोखरिया निवासी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार को बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के आयुष निदेशालय में निदेशक (आयुर्वेद) के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से बेगूसराय सहित पूरे प्रदेश के आयुर्वेद जगत में हर्ष का माहौल है। डॉ. वरुण कुमार इससे पहले राज्य आयुष निदेशालय में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे। पूर्व निदेशक डॉ. ओम प्रकाश सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निदेशक (आयुर्वेद) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी एवं महाविद्यालय के उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, शल्यतंत्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राम नंदन सहनी, डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. रामसागर दास, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ. उर्वशी सिन्हा, डॉ. माधुरी कुमारी, डॉ. राजीव कुमार शर्मा सहित अनेक चिकित्सकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
चिकित्सकों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. वरुण कुमार के नेतृत्व में बिहार में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता और जनसुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।उल्लेखनीय है कि डॉ. वरुण कुमार बेगूसराय के प्रतिष्ठित एवं विद्वान आयुर्वेद चिकित्सकों में गिने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।






Total views : 94114