बेगूसराय। 11 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। कांग्रेस का ‘जन जागरण रथ’ शनिवार को SBSS कोऑपरेटिव कॉलेज और एसके महिला कॉलेज पहुंचा। रथ के माध्यम से छात्रों को राहुल गांधी का संदेश सुनाया गया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसके महिला कॉलेज की एनएसयूआई अध्यक्ष अंजलि कुमारी और SBSS कोऑपरेटिव कॉलेज के अध्यक्ष अंकित कुमार ने किया। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्रों को उनके अधिकार, रोजगार और समसामयिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में जिला सचिव नीतीश कुमार, प्रीति कुमारी, स्नेहा कुमारी, सत्यम कुमार (जीडी कॉलेज उपाध्यक्ष), रविश कुमार (जीडी कॉलेज अध्यक्ष), लचक कुमार (जीडी कॉलेज मीडिया प्रभारी), सौरभ कुमार सहित एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






Total views : 94167