बेगूसराय | 06 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कुलाधिपति, बिहार विश्वविद्यालय, पटना के आदेश पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा के कुलपति डॉ. संजय कुमार चौधरी ने सत्र 2026-27 छात्रसंघ चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए चार जिलों के नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार आर.के. महाविद्यालय, मधुबनी के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल को मधुबनी, यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा के प्राचार्य डॉ. संजय झा को समस्तीपुर, एम.के. कॉलेज /, लहेरियासराय के प्राचार्य डॉ. मो. रहमतुल्ला को दरभंगा तथा एस.बी.एस.एस. कॉलेज, बेगूसराय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह को बेगूसराय जिले का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने दी।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही एसबीएसएस महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल देखा गया। विभिन्न छात्र संगठनों के कमल कश्यप, अमन कुमार, राहुल कुमार, गौतम कुमार, सोनू कुमार और अमीन हमज़ा ने कहा कि प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह सभी छात्रों के साथ समान व्यवहार रखते हैं और उनके नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होने की उम्मीद है।
महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय समय-समय पर डॉ. अवधेश कुमार सिंह को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपता रहा है। उनके कार्यकाल में एस.बी.एस.एस. कॉलेज ने विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।







Total views : 98407