बेगूसराय। 6 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित आर्य विद्यापीठ स्कूल, बालगंगा में 8 एवं 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली 36वीं बीटीए राज्यस्तरीय क्योरोगी तथा 9वीं बीटीए राज्यस्तरीय पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के 58 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कल्याण केंद्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी कितना भी मजबूत क्यों न हो, यदि खिलाड़ी के भीतर आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और जीत का जज़्बा हो तो सफलता निश्चित है। उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के अंतिम प्रयास में कांस्य पदक जीतने का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को अंतिम क्षण तक संघर्ष करने की प्रेरणा दी।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि बेगूसराय की टीम सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर एवं पूमसे वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम के कोच मो. फुरकान, श्याम कुमार राज, चंद्रकांत, तकनीकी अधिकारी मणिकांत एवं अनिल कुमार ताती तथा टीम मैनेजर श्याम किशोर सिंह खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी 👉 सब-जूनियर बालिका:साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी, स्वाति कुमारी, सुभी कुमारी, शिष्टि कुमारी। 👉 सब-जूनियर बालक:राजवीर राज, दक्ष राज, रौशन कुमार, ऋषभ राज, अमित कुमार, दिव्यांशु राज। 👉 कैडेट बालक:आयुष कुमार, कुश सिंह, ऋषभ कुमार, प्रत्युष बनर्जी, अशरफ अमीन, आयुष बनर्जी, मो. अली, पीयूष कुमार, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार। 👉 कैडेट बालिका:रिमझिम कुमारी, सुरुचि कुमारी, अनन्या पंडित, बबली कुमारी, आकृति कुमारी। 👉 जूनियर बालक:उदित कुमार, सुबोध कुमार, अनिकेत कुमार, आदित्य राज, मो. अल्ताब, मो. फरमान, केशव भारद्वाज, अभिनव कुमार, राजवीर, राज कुमार। 👉 जूनियर बालिका:छवि, चाहत प्रिया भारती, सुप्रिया, स्नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, आयुषी कुमारी, रिचा कुमारी। 👉 सीनियर बालक:आलोक कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रवि राज, केशव राज, हेमंत कुमार, श्री राम कुमार, नयन राज, मो. गुलफाम आलम। 👉 सीनियर बालिका: अवंतिका कुमारी, रागिनी कुमारी, आस्था, लालसा कुमारी, कशिश कुमारी, श्रेया रानी, ऊर्जा। 👉 पूमसे इवेंट:अरुणव शंकर, कुमकुम कुमारी, अरजित राज, हेमंत कुमार, स्तुति एवं हर्ष राज।
शुभकामना समारोह में उप-सचिव अनिल कुमार ताती, जिला कोच मणिकांत, बरौनी कोच मो. फुरकान, जीवन शक्ति तेघड़ा क्लब के संरक्षक श्याम किशोर सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव कुमार, माउंट लिट्रा कोच अभिषेक कुमार, रिफाइनरी कर्मी राजवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।








Total views : 98433