बेगूसराय | 06 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला कराटे संघ, बेगूसराय के चार खिलाड़ी 7 से 9 अगस्त 2026 तक कोलकाता के नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरीना कॉम्प्लेक्स में आयोजित काई (KAI) नेशनल सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बरौनी जंक्शन से कोलकाता रवाना हुए।
जिला कराटे संघ के महासचिव सह कोच गोविन्द कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार से 50 बालक एवं 25 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें बेगूसराय के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में शिवानी कुमारी (12-13 वर्ष, अंडर-37 किग्रा), मुस्कान कुमारी (14-17 वर्ष, अंडर-44 किग्रा), अंजली भारती (16-17 वर्ष, अंडर-55 किग्रा) एवं सचिन कुमार (16-17 वर्ष, अंडर-61 किग्रा) शामिल हैं।
इस अवसर पर ट्रेडिशनल कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अमित कुमार, बिहार कराटे के महासचिव कौशल कुमार सिंह, जिला कराटे संघ, बेगूसराय के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष खुशबू कुमारी, डायनामिक एनजीओ की अध्यक्ष शीलू देवी तथा जिला कराटे संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वर्णिम सफलता की कामना की। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।






Total views : 98410