बेगूसराय | 2 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एनएसयूआई के तत्वावधान में रविवार सुबह 5:00 बजे जीडी कॉलेज परिसर से “छात्र गूंज मैराथन दौड़ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. कन्हैया कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गरीब दास सहित कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई छात्र नेता निशांत कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, ऊर्जा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। एनएसयूआई सचिव पवन कुमार ने कहा कि मैराथन प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
उन्होंने कहा कि “छात्र गूंज” की यह पहल बेगूसराय ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में छात्रों की आवाज बनेगी।
जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण आजाद ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रों के हितों और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुरारी आदित्य, जिला महासचिव प्रिंस कुमार, जीडी कॉलेज अध्यक्ष रविश कुमार, कोऑपरेटिव कॉलेज अध्यक्ष अंकित कुमार, लचक कुमार, नीतीश कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य छात्र नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Total views : 97776