बेगूसराय जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ‘किसान रजिस्ट्री’ (Farmer Registry) कार्य में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में यह सफलता संभव हो पाई है, जिसने जिले को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
मुख्य सचिव ने किया सम्मानित: इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिला पदाधिकारी को 1,50,000 रुपये की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान प्रशासन की दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।
रणनीति और टीमवर्क से मिली सफलता: बेगूसराय ने ‘किसान रजिस्ट्री’ के लक्ष्य को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया। इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन की मजबूत रणनीति, लगातार निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की अहम भूमिका रही। जिला पदाधिकारी ने इस सफलता का श्रेय कृषि विभाग, राजस्व विभाग और सभी अधिकारियों-कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं टीमवर्क को दिया।
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ‘: किसान रजिस्ट्री’ के सफल क्रियान्वयन से अब किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शिता और सरलता से मिल सकेगा। इससे कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है और किसानों की पहुंच सरकारी सुविधाओं तक और मजबूत होगी।








Total views : 83415