बेगूसराय | 14 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विचारों पर प्रकाश: प्राचार्य ने बाबा साहेब के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. नीलेश कुमार ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को अपनाने पर जोर दिया।
संकल्प और सहभागिता: कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. निलेश कुमार, डॉ. संजय भगत, डॉ विवेक कुमार, डॉ. परवेज, डॉ धनंजय कुमार, डॉ आरुणि, डॉ. विद्यासागर, डॉ. गोविंद पासवान, डॉ, जयराम प्रसाद, प्रधान लिपिक अमित कुमार एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मी एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक ज्योति कुमारी, सोनम कुमारी, नीतीश कुमार, सचिन कुमार, हिटलर कुमार आदि उपस्थित रहे तथा डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और संकल्पों पर चलने का संकल्प लियाff
निष्कर्ष: इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारने और समाज में समानता व न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया।







Total views : 79955