बेगूसराय | 14 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही परना पंचायत में “भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और बुद्धिजीवी शामिल हुए।
सामाजिक न्याय पर जोर: कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूत करना रहा। इस दौरान “जय भीम” और “संविधान बचाओ” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।
नेताओं ने रखे विचार: जिलाध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है, ऐसे में कांग्रेस सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में वंचित वर्गों की आवाज उठाने की बात कही।
संगठन मजबूत करने का आह्वान: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर इस अभियान को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। “भीम शक्ति संवाद” को सामाजिक परिवर्तन का अभियान बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने इसे जिले के हर कोने तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम को नीरज कुमार, लखन पासवान, नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, राजदेव पासवान, बेगूसराय कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अवनीश कुमार, पंचायत अध्यक्ष डाबर खां, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, राहुल कुमार, सुबोध कुमार, अमर पासवान सहित अन्य लोगों ने संबोधित कर बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाले।







Total views : 79950