
दुबई में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया।
मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा को मिला। जबकि न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी रचिन रविंद्र को मैच ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला।
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पुरे भारत में जोश और ख़ुशी का माहौल
दुबई। 10 मार्च 2025
न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए, जवाब में भारत ने 6 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया। भारत ने इस मुकाबला में 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया। शुरू में भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। लेकिन दो गेंद बाद ही विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39 वें ओवर में सैंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। केएल राहुल ने 33 गेंद में नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 49 वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन ने 37, ब्रेसवेल ने 41 रन बनाए। पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को आउट किया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। 46 ओवर में मो. शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली।सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रन आउट हुए। माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।मैच के बाद भारत के टीम को चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी के चेयरमैन जय साह ने दी। पूरा स्टेडियम पटाखों और आतिशबाजी से सराबोर हो गया। मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा को मिला। जबकि न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी रचिन रविंद्र को मैच ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पुरे भारत में जोश और ख़ुशी का माहौल देखा गया।