बेगूसराय। 17 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह-2026 को लेकर बेगूसराय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 23 सितंबर 2026 को दिनकर जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में व्याख्यान सत्र, नाट्य मंचन और काव्य सत्र का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के इच्छुक कवि और कलाकार 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
काव्य और नाट्य सत्र में मिलेगा मौका: कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने बताया कि समारोह के विभिन्न सत्रों में भाग लेने के इच्छुक कवि और कलाकार अपना आवेदन कला एवं संस्कृति कार्यालय, बेगूसराय में जमा कर सकते हैं।
इच्छुक प्रतिभागी ई-मेल के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं। इसके लिए dacobegusarai@gmail.com पर आवेदन भेजना होगा।
जिला स्तर पर होगा कलाकारों का चयन: काव्य सत्र में भाग लेने वाले कवियों और कलाकारों का चयन समारोह से पहले जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जाएगी।
कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने जिले के इच्छुक कवियों और कलाकारों से अपील की है कि वे 19 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन उपलब्ध करा दें, ताकि चयन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। दिनकर जयंती समारोह के माध्यम से जिले के स्थानीय कवियों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।







Total views : 106558