बेगूसराय। 17 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में पहल की गई। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय ने ‘निःशक्त जनों के लिए नियोजन सहायता स्कीम’ के तहत व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर और जॉब कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने की।
जॉब कैंप में कुल 48 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया। इनमें से 34 अभ्यर्थियों को अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इससे दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
Youth for Jobs ने दी रोजगार संबंधी जानकारी:
जॉब कैंप में नियोजक संस्था Youth for Jobs की ओर से शिवम कुमार शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। साथ ही चयन प्रक्रिया और रोजगार की संभावनाओं को लेकर मार्गदर्शन किया।
जिला नियोजनालय की ओर से भी अभ्यर्थियों को उपलब्ध रोजगार अवसरों, चयन प्रक्रिया और नियोजन से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन पर जोर:
कार्यक्रम के माध्यम से अभ्यर्थियों को रोजगार की तैयारी और चयन प्रक्रिया को समझने में मदद मिली। जिला नियोजनालय की यह पहल दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिला नियोजनालय के प्रधान लिपिक रणधीर बिहारी, नि.व. लिपिक घर्मेन्द्र पासवान, YP पंकज कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश उज्जैन, जिला कौशल प्रबंधक विध्यांचल कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।







Total views : 106558