बेगूसराय। 3 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, बेगूसराय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, भाषण और संगीत प्रस्तुतियों के जरिए श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं को जीवंत किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने “राधिका गोरी से”, “नटखट नटखट”, “कान्हा बंसी बजाए” और “कृष्ण गोविंद” जैसे भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने “आज का गोकुल” नाटक प्रस्तुत किया। इसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ सामाजिक संदेश भी दिया गया। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
“कृष्ण जन्माष्टमी डांस ड्रामा”, “गोविंदा बोलो हरि गोपाल बोलो”, “राधा कैसे नाचेगी” और “मच गया शोर” जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। अंत में हांडी और बांसुरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस भी मनाया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि जन्माष्टमी बच्चों को संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिसर में “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष के साथ उत्सव संपन्न हुआ।





Total views : 103835