बेगूसराय | 1 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
स्वच्छ, हरित एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा आम नागरिकों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बरौनी द्वारा 5 अगस्त (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बरौनी कार्यालय परिसर में ‘सोलर मेला’ आयोजित किया जाएगा।
इस मेले का उद्देश्य आम विद्युत उपभोक्ताओं, किसानों, व्यवसायियों, संस्थानों एवं नागरिकों को सौर ऊर्जा के उपयोग, उसके आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभ तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम कर अक्षय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मेले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, आवेदन की विधि, पात्रता, उपलब्ध सरकारी सब्सिडी, तकनीकी पहलुओं तथा बिजली बिल में होने वाली संभावित बचत की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान एवं आवेदन संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सोलर मेले में भाग लेकर सौर ऊर्जा संबंधी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाने की अपील की है।








Total views : 97513