बेगूसराय | 1 अगस्त 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय के तत्वावधान में भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पी.एम. श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महेशपुर में 31 जुलाई 2026 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘सखी वार्ता’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल अधिकार एवं विभिन्न सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में जिला हब फॉर इमपावरमेंट ऑफ वुमन (DHEW) के जिला मिशन समन्वयक राज कुमार सिन्हा एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने संयुक्त रूप से महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, साइबर अपराध से बचाव, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, माहवारी स्वच्छता, नशामुक्ति तथा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में कुल 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।








Total views : 97512