कोलकाता। 7 सितंबर। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय शोतोकान इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन शानदार तरीके से संपन्न हुआ। स्पेस सर्कल क्लब, वीआईपी रोड, रघुनाथपुर, एयरपोर्ट, कोलकाता में 5 और 6 सितंबर को आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करीब 1,100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Renshi दीपक पायरा के अनुसार प्रतियोगिता में भारत के साथ बांग्लादेश, मॉरीशस और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। अलग-अलग देशों से खिलाड़ियों की भागीदारी ने चैंपियनशिप को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच बना दिया।
5 सितंबर को बॉयज इवेंट: प्रतियोगिता के पहले दिन, 5 सितंबर को लड़कों की कैटेगरी के मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी तकनीक, फिटनेस और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

6 सितंबर को गर्ल्स इवेंट: 6 सितंबर को लड़कियों की कैटेगरी के मुकाबले हुए। Renshi दीपक पायरा के अनुसार इस दिन करीब 600 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में लड़कियों की भागीदारी प्रतियोगिता का खास आकर्षण रही।

मुख्य अतिथि शमिक भट्टाचार्य नें कराटे खिलाड़ियों को अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है। वहीं, बालिकाओं के लिए यह खेल आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है।
चार देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी:
चैंपियनशिप में भारत, बांग्लादेश, मॉरीशस और श्रीलंका के खिलाड़ियों की मौजूदगी रहे। अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों के एक मंच पर आने से प्रतियोगिता में खेल भावना और अंतरराष्ट्रीय भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। वही भारत के आसाम, अरुणाचल प्रदेश, सिलीगुड़ी, पुरुलिया, बीरभूमि, वर्दमान, झारखंड के रांची, बिहार और ओड़िसा से भी खिलाड़ी आये थे।
शमिक भट्टाचार्य रहे मुख्य अतिथि: कार्यक्रम में शमिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
ऑल इंडिया शोतोकान कराटे-डो स्कूल ने किया आयोजन:
चैंपियनशिप का आयोजन ऑल इंडिया शोतोकान कराटे-डो स्कूल और इंडियन स्पोर्ट्स शोतोकान कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
आयोजन स्पेस सर्कल क्लब, वीआईपी रोड, रघुनाथपुर, एयरपोर्ट, कोलकाता में हुआ। दो दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।






Total views : 104698