बेगूसराय। 8 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सत्र के लिए अंडर-23 फिटनेस एवं स्किल्स कैंप की पहली शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में बेगूसराय जिले के तीन प्रतिभावान क्रिकेटरों युवराज कुमार, शिवम कुमार और आयुष कुमार का चयन अंडर-23 सी.के. नायडू ट्रॉफी के कोचिंग कैंप के लिए किया गया है। बीसीए द्वारा जारी शॉर्टलिस्ट के अनुसार चयनित खिलाड़ियों का दस्तावेज सत्यापन 11 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों की फिटनेस, स्किल्स और प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि जिले से कुल तीन खिलाड़ियों का चयन सी.के. नायडू ट्रॉफी के कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। वहीं जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का इस प्रतिष्ठित कैंप के लिए चयन होना बेगूसराय क्रिकेट के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और क्रिकेट के लिए तैयार हो रहे बेहतर माहौल को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी कैंप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार की अंडर-23 टीम में जगह बनाने में सफल होंगे। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, निराला कुमार, प्रेम रंजन पाठक, मुकेश कुमार पप्पू, प्रतीक भानु, विश्वजीत कुमार, राम कुमार, ललन कुमार, शोभित पासवान, दिलजीत कुमार सहित जिला क्रिकेट संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि युवराज कुमार, शिवम कुमार और आयुष कुमार कोचिंग कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और आगे बिहार की अंडर-23 टीम का हिस्सा बनकर बेगूसराय का नाम रोशन करेंगे।






Total views : 104982