बेगूसराय, 20 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक सहित छात्र नेताओं के अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में भाकपा माले, आईसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बेगूसराय में आक्रोश मार्च निकाला। मार्च भाकपा माले जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से शुरू होकर समाहरणालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। उन्होंने सोनम वांगचुक और छात्र नेताओं के साथ हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे संविधान और लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने नीट परीक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव तथा परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की।
छात्र नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र-युवा लगातार आंदोलन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज होती जा रही है। आक्रोश मार्च में आईसा जिलाध्यक्ष सोनू फर्नाज,अजय कुमार, विशाल कुमार, हिमांशु कुमार, उत्कर्ष कुमार,अरमान आलम, अभिमन्यु कुमार, मोहम्मद शयन आलम, अमित कुमार, सैफ नबाव, चन्द्रदेव वर्मा, नवलकिशोर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, इन्द्रदेव राम,संजय ठाकुर, रामकुमार तांती, नूरूल इस्लाम जिम्मी, राजाराम आर्य, मो. अकरम, मो सनव्वर,विपेन्द्र पासवान शामिल थे।







Total views : 95964