बेगूसराय, 22 मई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को हरित वातावरण निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. रुपेश मिश्रा, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. राम विनोद सर सहित एनएसएस के स्वयंसेवक नीतीश, अभिषेक, सोनम समेत कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ हरित परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया।






Total views : 87490