बेगूसराय, 21 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
CBRKC Foundation (चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन) के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर बच्चों के बीच पाठ्य एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों का वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम शहर के सर्वोदय नगर स्थित संत अगस्टाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों बच्चों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के संचालक मुकेश प्रियदर्शी ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया। उन्होंने देश में कंप्यूटर क्रांति लाकर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवोदय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण पहल की।वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को पंचायत स्तर पर आरक्षण देकर उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक पहचान दिलाने में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उन्होंने लोकतंत्र को और मजबूत किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने भी राजीव गांधी के जीवन और विचारों पर अपनी बातें साझा कीं। इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।बताया गया कि पूर्व विधायक अमिता भूषण के संरक्षण में संचालित यह सामाजिक संस्था समय-समय पर खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य मुकेश प्रियदर्शी, कांग्रेस नेता सावर कुमार, मोहित सिंह, धर्मराज सहनी, राजेश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद परमानंद सिंह, नीरज कुमार, विमल झा, धर्मवीर कुमार, ओम प्रकाश सिंह, आर्यन राज, राम पदार्थ यादव, धीरज कुमार, कृष्णनंदन भगत, मो. इम्तियाज, चंदन कुमार, आदित्य कुमार, कुणाल कुमार, रौशन कुमार, हर्ष राज, अंकुश कुमार, विभा कुमारी, नूतन कुमारी, अनिशा कुमारी, नारायण सिंह सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।








Total views : 87360