बेगूसराय, 10 जुलाई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आधुनिक एवं तकनीक-सक्षम पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार पुलिस की ओर से एनआईसी कार्यालय, विकास भवन परिसर में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न डिजिटल पोर्टलों और आईटी आधारित प्रणालियों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीसीटीएनएस, आईसीजेएस, सीईआईआर, साइबर पुलिस पोर्टल, ई-साक्ष्य, ई-समन, सहयोग पोर्टल सहित कई महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण, साइबर अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता और नागरिकों को बेहतर ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में एनआईसी इंजीनियर राजीव कुमार, सीसीटीएनएस नोडल सुबोध पंडित, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार तथा प्रोग्रामर विवेक और लखन ने प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस की तकनीकी दक्षता बढ़ाने और नागरिकों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।





Total views : 94017