बेगूसराय। 21 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिले के नए जिला पदाधिकारी के रूप में रिची पांडेय ने शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को अपना पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय पहुंचने पर उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें जिला पदाधिकारी का पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला पुलिस बल की ओर से रिची पांडेय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन तथा सुशासन को और मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।





Total views : 101092





















