गड़हरा, बीहट नगर परिषद। बेगूसराय। 21 नवंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
गड़हरा में राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नगर उपाध्यक्ष रहे स्व. शिव शंकर यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता बीहट नगर परिषद राजद अध्यक्ष, पूर्व मुखिया एवं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि शिव शंकर यादव जैसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता किसी भी संगठन की मजबूत नींव होते हैं। संगठन के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा सदैव याद की जाएगी। इस अवसर पर राजद नगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद मो. सरफराज, बरौनी राजद प्रधान महासचिव कर्मशील कुमार, नगर उपाध्यक्ष राजन चौधरी, अनिकेत कुमार, राजनीति यादव, छात्र नेता राहुल, ओम जी, दिनेश यादव एवं कॉमरेड मनोज जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का संचालन रामानंद प्रसाद ‘कवि’ ने किया। उन्होंने भावुक पंक्तियों के माध्यम से स्व. यादव को याद करते हुए कहा, “हृदय में हूक उठी, आँख नम हो गई, आज गंगा की एक मौज कम हो गई।” उन्होंने कहा कि शिव शंकर यादव का लालू प्रसाद यादव एवं राजद संगठन के प्रति गहरा लगाव और अटूट समर्पण था। वे हर परिस्थिति में अपने साथियों के साथ खड़े रहते थे।
अंत में अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने हरि, नेवल, नगर परिषद अध्यक्ष बबीता देवी, शंभु कुमार सहित सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।





Total views : 118164