दिनांक: 20 नवंबर 2026
स्थान: नई दिल्ली
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान, संगठन में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा विशेष जोर
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुशील श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने उनके सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
सुशील श्रीवास्तव लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान, सामाजिक एकजुटता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके मनोनयन से संगठन के पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देश में कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख सामाजिक संगठनों में से एक है। संगठन का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज को एकजुट करना, समाज के अधिकारों की रक्षा करना तथा जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना है।
महासभा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में भी प्रयासरत है। भगवान श्री चित्रगुप्त को अपना आराध्य मानने वाले कायस्थ समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सुशील श्रीवास्तव की नियुक्ति को संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनसे उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने अनुभव और सक्रियता से संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






Total views : 117877