बेगूसराय। 15 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला प्रशासन ने जिला परिषद की विभिन्न व्यावसायिक दुकानों, गोदामों एवं विवाह भवनों की बंदोबस्ती खुली डाक (नीलामी) के माध्यम से करने की घोषणा की है। उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, बेगूसराय ने बताया कि खुली डाक की प्रक्रिया 23, 27 एवं 30 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। खुली डाक के तहत बेगूसराय प्रखंड के कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स (भाग-ए एवं भाग-बी) की दुकानों, चेरिया बरियारपुर डाकबंगला परिसर की व्यावसायिक दुकानों तथा बखरी डाकबंगला परिसर की दुकानों, गोदाम एवं नव-निर्मित विवाह भवन की बंदोबस्ती की जाएगी।
डाक में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट “DDC-cum-CEO, Zila Parishad Begusarai” के पक्ष में जमा करना होगा। साथ ही चरित्र प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी।बंदोबस्ती से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें जिला परिषद कार्यालय तथा begusarai.nic.in पर उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने इच्छुक व्यवसायियों एवं नागरिकों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर पारदर्शी बंदोबस्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।








Total views : 94934