बेगूसराय। 22 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मीनापुर निवासी एवं पेशे से शिक्षक रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विश्वनाथ सिंह के निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, उनके परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उनके पैतृक आवास पहुंचे।
प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुंवर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, सुबोध कुमार, अशोक राय, कांग्रेस नेता अंजनी सिंह, रणजीत कुमार मुखिया, सुभाष सिंह, बिपिन सिंह, नवीन सिंह, सुनील सिंह, युवा नेता रत्नेश टुल्लू, गौतम कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी का झंडा, फूल और माला लेकर उनके पैतृक आवास पहुंचे।
पार्थिव शरीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वनाथ सिंह के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा, फूल और माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “विश्वनाथ सिंह अमर रहें” के नारे लगाए।
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने विश्वनाथ सिंह के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि विश्वनाथ सिंह मीनापुर ही नहीं, बल्कि मटिहानी प्रखंड कमिटी के पुरोधा थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।







Total views : 107545