बेगूसराय। 21 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), नई दिल्ली की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल, बेगूसराय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बरौनी का विस्तृत निरीक्षण किया। डॉ. आनंद शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन के साथ-साथ रिकॉर्ड संधारण, रिपोर्टिंग, उपलब्ध संसाधनों और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया। कुछ मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं को लेकर उनका फीडबैक भी लिया गया।
IDSP से लेकर टीकाकरण और पैथोलॉजी लैब तक की समीक्षा:
NCDC टीम ने IDSP, VPD Surveillance Programme, National Rabies Control Programme (NRCP), Snake Bite Management, Heat Wave Ward, NOH Programme, PPCL Programme, NPCCHH Programme और NPPCSE Programme सहित विभिन्न कार्यक्रमों की स्थिति देखी।
इसके अलावा DM Cell, टीकाकरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने संबंधित कार्यक्रमों के रजिस्टर, रिपोर्ट, रिकॉर्ड, डॉक्यूमेंटेशन और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।
अधिकारियों से साझा किए सुधार के बिंदु: जिला अस्पताल, बेगूसराय में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार और हॉस्पिटल मैनेजर पंकज कुमार मौजूद रहे। वहीं CHC बरौनी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, BHM संजय कुमार और BM&EA अनुराग कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला स्तर से IDSP DDM कृष्ण कुमार सिंह और ADRI के जोनल कोऑर्डिनेटर विकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।
NCDC टीम ने निरीक्षण के बाद प्राप्त फीडबैक और आवश्यक बिंदुओं को सिविल सर्जन बेगूसराय डॉ. अशोक कुमार के साथ साझा किया। टीम के अनुसार दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों का समग्र संचालन संतोषजनक पाया गया। जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुझाव एवं सुधारात्मक बिंदु साझा किए गए।







Total views : 107548