बेगूसराय | 08 अगस्त | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय में शनिवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में किया गया।
प्रतिभागियों के मूल्यांकन एवं चयन के लिए डॉ. रुचि, डॉ. आरुणि कुमार और डॉ. जयराम प्रसाद निर्णायक मंडल में शामिल रहे। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में रश्मि रानी ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय और ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी भाषण प्रतियोगिता में नीतीश कुमार प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय और सरफराज तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में डॉ. रूपेश, डॉ. मीरा, डॉ. स्वाति और डॉ. रंजना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।







Total views : 98989