बेगूसराय, 15 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिले में एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण को लेकर DAPCU के जिला पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार लाल द्वारा आज विभिन्न इकाइयों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप (Targeted Intervention) परियोजना के कार्यालय एवं कार्यक्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उच्च जोखिम समूह (HRG) को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य एवं जागरूकता सेवाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही दस्तावेजों की जांच एवं स्टॉक का मिलान भी किया गया। डॉ. लाल ने लाभुक समूहों एवं विभिन्न हितभागियों से बातचीत कर कार्यक्रम के प्रभाव और सेवाओं की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।
इसके अलावा संस्था द्वारा चार जिलों में किए गए एचआरजी सर्वेक्षण तथा आगामी स्वास्थ्य शिविरों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सभी कर्मियों से अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली को बनाए रखने का आग्रह किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, एम एंड ई संतोष कुमार, रीता देवी, ओंकार सिंह, लक्ष्मण कुमार सहित संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Total views : 86187