बेगूसराय, 10 मई 2026: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग बेगूसराय का सफल समापन हो गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर से आए भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।

12 सत्रों में संगठन से लेकर राष्ट्रवाद तक पर हुई चर्चा: प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की कार्यप्रणाली, राष्ट्रवाद, कार्यकर्ता विकास, पार्टी की विचारधारा, सोशल मीडिया की भूमिका, सेवा कार्य, भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास, सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंचनिष्ठा, विचार परिवार तथा देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन सत्रों को संबोधित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रशिक्षक पहुंचे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती एवं वैचारिक दिशा की जानकारी दी। प्रशिक्षण अभियान में ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का आह्वान: समापन समारोह को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने वाला राष्ट्रसेवक होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
एकात्म मानव दर्शन भाजपा की वैचारिक आत्मा : प्रीति शेखर: प्रदेश प्रवक्ता प्रीति शेखर ने “सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंचनिष्ठा” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों पर आधारित है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की बात करता है। प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने “विचार family” विषय पर कहा कि विचार परिवार राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से कार्य करने वाले संगठनों का व्यापक समूह है।
प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ : राजीव वर्मा: जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने समापन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं का निरंतर प्रशिक्षण पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं।कार्यक्रम के अंत में नगर विधायक कुंदन कुमार ने सभी प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद: प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा नेता कृष्णमोहन पप्पू, नवीन कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, डॉ. सुरेश राय, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुमित सनी, सुनील कुमार मुन्ना, राकेश रोशन, बेबी रजक, जिला मंत्री शुभम कुमार, पल्लवी कुशवाहा, पुष्पा राम, शशांक शेखर, निरंजन सिंह, रेखा राम, शालिनी देवी, आभा सिंह, ऋचा सिंह, कामिनी कंचन, चंदा चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Total views : 85476