पावर हाउस चौक स्थित कैंप कार्यालय में हुई बैठक, ‘फरक्का जल संधि एवं नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की भी हुई समीक्षा
बेगूसराय। 20 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय। जनता दल (यू) के पावर हाउस चौक स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 8 सितंबर को आयोजित ‘फरक्का जल संधि एवं नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की समीक्षा के साथ-साथ संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने जदयू बेगूसराय नगर कमिटी की घोषणा की। नवगठित नगर कमिटी में कुल 75 सदस्यों को संगठन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 10 उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 20 सचिव, एक कार्यालय प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता तथा 30 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
बैठक में नगर के सभी सेक्टर अध्यक्षों के अलावा जदयू के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें राधा शर्मा, बंगाली पासवान, त्रिलोकी सिंह, अजय कुमार, लक्ष्मी कुमार राय, फुलेना राय, मनीष कुमार सिंह, घनश्याम महतो, अमरनाथ राय, रोहित कुमार, मुकेश कुमार और मोहन झा सहित अन्य साथी शामिल रहे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवगठित नगर कमिटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया गया।बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की प्रमुख जानकारी कुन्दन कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू ने दी। बैठक के अंत में नगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।





Total views : 107057