120 घंटे की इंटर्नशिप 2 जून से 20 जून तक होगी आयोजित
बेगूसराय, 4 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ एसबीएसएस महाविद्यालय, बेगूसराय के प्राचार्य ने सीबीसीएस (CBCS) के अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर-V, सत्र 2023-27 के सभी योग्य विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को 2 जून से 20 जून 2026 तक कुल 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। प्राचार्य ने बताया कि इंटर्नशिप में भाग लेने के लिए सभी योग्य विद्यार्थियों को अपने विभागाध्यक्ष से कंसेंट लेटर (Consent Letter) प्राप्त करना आवश्यक है। समय की कमी को देखते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे हर हाल में 5 जून 2026 तक अपने विभागाध्यक्ष से संपर्क कर कंसेंट लेटर प्राप्त कर लें। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 5 जून के बाद किसी भी विद्यार्थी को कंसेंट लेटर जारी नहीं किया जाएगा।
इंटर्नशिप समाप्ति के बाद जमा करने होंगे आवश्यक दस्तावेज: महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार 20 जून 2026 को इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को अपने-अपने विभाग में 25 जून 2026 तक निम्नलिखित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा—कंसेंट लेटर की छायाप्रति, IPO के लेटरहेड पर जारी स्वीकृति पत्र की छायाप्रति, IPO के लेटरहेड पर जारी इंटर्नशिप कम्पलीशन रिपोर्ट की मूल प्रति, इंटर्नशिप में दी गई उपस्थिति पंजिका की प्रति, प्रोजेक्ट रिपोर्ट के कवर पेज की प्रति, विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट,
कॉलेज वेबसाइट पर उपलब्ध है आवश्यक फॉर्मेट: प्राचार्य ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्वीकृति पत्र, इंटर्नशिप कम्पलीशन रिपोर्ट तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट के कवर पेज का निर्धारित प्रारूप महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यार्थी आवश्यक प्रारूप डाउनलोड कर उसका उपयोग कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि इंटर्नशिप से संबंधित शैक्षणिक कार्य समय पर संपन्न हो।







Total views : 89124