बेगूसराय | 23 जुलाई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. नीलेश कुमार ने किया।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने प्रस्तावित विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि सरकार जब तक इस विधेयक के प्रारूप को वापस नहीं लेती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। संघ ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को भी विरोध कार्यक्रम जारी रहेगा।
उच्च शिक्षा की स्वायत्तता बनाए रखने की मांग: शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण विधेयक का उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक स्वायत्तता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों, कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही किसी नए विधेयक को लागू किया जाए।
सरकार से पुनर्विचार की अपील: प्रदर्शन के दौरान शिक्षक संघ के सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए सरकार से प्रस्तावित विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि उच्च शिक्षा के हितों की रक्षा के लिए शिक्षक समुदाय हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों की भावनाओं और सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करेगी।
बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मी रहे मौजूद: इस विरोध कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं अतिथि शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रमुख रूप से डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संजय भगत, डॉ. रुचि जैन, डॉ. विद्यासागर, डॉ. अमित गुंजन, डॉ. आरुणि कुमार, डॉ. राम विनोद, डॉ. सईदा रहमान, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. महालक्ष्मी, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. गोविंद कुमार पासवान, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. रॉली कुमारी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. रंजना, डॉ. मो. परवेज, डॉ. रोमाना आफरीन, मो. अताउल्ला, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. सौरभ घोष, डॉ. जयराम प्रसाद, डॉ. गुड़िया कुमारी, डॉ. ऊषा किरण, डॉ. अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








Total views : 96271