बेगूसराय, 16 मई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय पुलिस की साइबर थाना टीम ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार साइबर थाना कांड संख्या-34/26, दिनांक 16 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध म्यूल खाता धारक सुनील कुमार को फुलवड़िया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का म्यूल खाता करीब आठ माह पूर्व किराये पर दिया गया था। इस खाते में देशभर से जुड़े लगभग 205 शिकायतें दर्ज हैं। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के अनुसार फ्रॉड की कुल राशि करीब 15 करोड़ 25 लाख 35 हजार 307 रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं तथा म्यूल खाते के बदले उसे तीन लाख रुपये दिए गए थे। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार, निवासी फुलवड़िया, थाना–फुलवड़िया, जिला–बेगूसराय के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक सज्जाद हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार विद्यार्थी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार एवं सन्नी कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Total views : 86539