बेगूसराय। 06 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय की 22 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याएं और आवेदन सुने गए। शिविरों में प्राप्त शिकायतों का अधिकतम 10 दिनों में निष्पादन करने का निर्देश है।
जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मटिहानी के सैदपुर ऐमा पंचायत में शिविर का निरीक्षण कर लोगों से संवाद किया और अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
अब तक 22 पंचायतों में 4,063 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं, जिनमें 3,956 का निष्पादन हो चुका है। नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्रों में मिले 2,968 आवेदनों में से 2,939 का निष्पादन किया गया है। शिविरों में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, प्रमाण-पत्र, दाखिल-खारिज और लगान रसीद समेत विभिन्न सेवाओं से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं।





Total views : 110574