🏅 बेगूसराय | 15 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 14–15 फरवरी 2026 को पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि विदुर भारती, विशिष्ट अतिथि आनंदी कुमार तथा डॉ. शिवाजी कुमार की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर एवं मगध सहित नौ प्रमंडलों से लगभग 250 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया।

🥇 बेगूसराय के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: जिला खेल सचिव दिव्यांगजन जोशी ने जानकारी दी कि मुंगेर प्रमंडल से बेगूसराय के कुल 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छत्तीस ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, ऋषभ ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अनीता ने शॉटपुट में द्वितीय, संजीत ने शॉटपुट एवं डिस्कस में द्वितीय, महजबी ने शॉटपुट में तृतीय तथा अमन ने शाफ्ट बॉल में प्रथम स्थान हासिल किया।
🎯 सरकार व समाज का सहयोग बना प्रेरणा: आगे बताया गया कि सरकार और समाज की ओर से खिलाड़ियों को मिल रहा सहयोग उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्साहवर्धक है। खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेगूसराय का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।







Total views : 101613











