बेगूसराय। 3 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
महाराष्ट्र के नासिक में 25 जून से 28 जून 2026 तक आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। जूनियर बालिका वर्ग में सुप्रिया राज ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि सब-जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी राज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
बिहार टीम में बेगूसराय के तीन खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व: प्रतियोगिता में बिहार टीम के कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें बेगूसराय से सुप्रिया राज, साक्षी राज तथा बालक वर्ग में आयुष ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जिले के खेल प्रेमियों को गौरवान्वित किया।
छोटे गांव से राष्ट्रीय मंच तक का सफर: बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड के पहाड़पुर जैसे छोटे गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
जिला खेल पदाधिकारी ने दी बधाई: बेगूसराय के जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने भविष्य में खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से बेगूसराय के खेल जगत में उत्साह का माहौल है और खिलाड़ियों को विभिन्न खेल संगठनों एवं खेल प्रेमियों द्वारा लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।— नेशनल पॉजिटिव न्यूज़






Total views : 92849