ऋषभ कुमार, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, शुभप्रिया और खुशी कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक
बेगूसराय। 9 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मोतिहारी के आर्य विद्यापीठ स्कूल, बालगंगा में आयोजित 36वीं बीटीए राज्यस्तरीय क्योरुगी एवं 9वीं बीटीए राज्यस्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बेगूसराय के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 16 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से पदक तालिका में बेगूसराय की स्थिति मजबूत हुई है।
प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में 28 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में साक्षी तथा 25 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में सोनम ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट बालक वर्ग के 41 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में ऋषभ ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 57 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में मो. अली ने रजत, 61 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में पीयूष ने रजत पदक हासिल किया। 65 किलोग्राम से नीचे तथा 65 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में क्रमशः शिवम और प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। कैडेट बालिका वर्ग में 29 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में रिमझिम ने रजत, 37 किलोग्राम से नीचे में सुरुचि ने कांस्य तथा 41 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में अनन्या ने रजत पदक जीता।
जूनियर बालिका वर्ग में 43 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में छवि ने रजत, 46 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में चाहत प्रिया ने रजत, जबकि 52 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में शुभ प्रिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 63 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में ऋचा ने कांस्य, 68 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में खुशी ने स्वर्ण तथा 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आयुषी कुमारी ने कांस्य पदक जीता।
पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई: बेगूसराय के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कनौजिया, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती, रिफाइनरी कर्मी इन्कु कुमार, रिफाइनरी कर्मी सह ताइक्वांडो खिलाड़ी राजवंशी कुमार, जिला कोच मणिकांत, बरौनी ताइक्वांडो क्लब के कोच मो. फुरकान, बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार, श्याम कुमार राज, श्याम किशोर सिंह एवं चौधरी जिशान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







Total views : 99271