बेगूसराय, 15 जून 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा 17 एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने शिविर के सफल संचालन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
शिविर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर, हेल्प डेस्क तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच की व्यवस्था रहेगी। जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों से आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।






Total views : 90124