स्काउट एवं गाइड मैदान से समाहरणालय तक निकाली पदयात्रा, समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन; उपचुनाव को बताया बिहार के नेतृत्व परिवर्तन का अवसर
पटना, 13 जुलाई 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने स्काउट एवं गाइड मैदान से समाहरणालय तक विशाल पदयात्रा निकाली। इस दौरान जन सुराज के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या उनके साथ मौजूद रही। पदयात्रा स्काउट एवं गाइड मैदान से शुरू होकर कोतवाली थाना, डाकबंगला चौराहा, एस.पी. वर्मा रोड, जेपी गोलंबर और गांधी मैदान होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत नामांकन नहीं, बल्कि बिहार के बदलते भविष्य का नामांकन है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में बेहतर नेतृत्व, जवाबदेही और अपराधमुक्त राजनीति की दिशा में एक नई शुरुआत है।प्रशांत किशोर ने कहा कि “बांकीपुर किसी पार्टी या किसी नेता का गढ़ नहीं, बल्कि जनता का गढ़ है। यह जनता तय करेगी कि उसका प्रतिनिधित्व कौन करेगा।”
जन सुराज की ओर से निकाली गई इस पदयात्रा को आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं।
:






Total views : 94534