बेगूसराय। 10 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय स्थित एनआईसी कार्यालय में किया गया, जहां संबंधित पदाधिकारी एवं लाभुक मौजूद रहे।
जुलाई 2026 के लिए बेगूसराय जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 2,53,042 लाभुकों के बैंक खातों में ₹28,97,80,400 की राशि सीधे भेजी गई।इसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,21,350 लाभुकों को ₹14,18,97,100, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 63,202 लाभुकों को ₹7,03,26,700, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 29,033 लाभुकों को ₹3,25,42,800 तथा बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 21,864 लाभुकों को ₹2,44,83,900 शामिल हैं।
इसी तरह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 15,127 लाभुकों को ₹1,78,05,200 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 2,466 लाभुकों को ₹27,24,700 की राशि हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, बेगूसराय बृज किशोर चौधरी, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषां अभिजीत सोनल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक उपस्थित रहे।
DBT के माध्यम से सीधे बैंक खातों में पेंशन राशि भेजे जाने से योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो रही है






Total views : 99554