बेगूसराय। 10 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सोमवार को बलिया प्रखंड स्थित राजकीयकृत श्रीमती अनार देई सेठानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) के जिला मिशन समन्वयक राज कुमार सिन्हा, वन स्टॉप सेंटर (OSC) की केंद्र प्रशासक वीणा कुमारी, केस वर्कर मनी भूषण मिश्रा एवं DHEW के वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं महिला-बाल सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट 2012 और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को जरूरत पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में कुल 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।






Total views : 99557