बेगूसराय। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (अभाकाम) (राजेश) की जिला इकाई बेगूसराय की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार की शाम अशोक नगर, पोखरिया स्थित जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा (अधिवक्ता) के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने की। इसमें संगठन को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए विस्तार, सदस्यता अभियान एवं संपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य को समाज के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित करना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें वीरेंद्र कुमार वर्मा, पूनम सिन्हा, जिला सदस्यता प्रभारी नवीन शंकर प्रसाद, जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार (अधिवक्ता), रुपेश कुमार ‘बाबुल’, सुनील कुमार वर्मा, त्रिभुवन नारायण सिन्हा (अधिवक्ता), हिमांशु शेखर शरण, पंकज कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, विजय शंकर सिन्हा, अनिल श्रीवास्तव, संजय शंकर सहाय, अभिषेक कुमार सिन्हा (अधिवक्ता), रंजन कुमार सिन्हा, संजय कुमार, राजेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र मोहन प्रसाद, रमेश कुमार (अधिवक्ता) और संजीव कुमार सहित दर्जनों सदस्य शामिल हुए।बैठक के अंत में जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार (अधिवक्ता) ने उपस्थित सभी सदस्यों का सक्रिय सहभागिता एवं महत्वपूर्ण सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सभी सदस्यों की सहभागिता और समर्पण से ही संभव है।






Total views : 94534