बेगूसराय। 12 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के 90वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बेगूसराय से छात्रों का जत्था बुधवार, 11 अगस्त को रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व AISF के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने किया। समारोह का आयोजन लखनऊ के गंगा प्रसाद मेमोरियल हॉल में किया जाएगा, जहां देशभर से हजारों प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है।
जत्थे को रवाना करते हुए AISF के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि 12-13 अगस्त को AISF की स्थापना लखनऊ के गंगा प्रसाद मेमोरियल हॉल में हुई थी। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर शिक्षा की बेहतरी और छात्र हितों के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहा है। इसी ऐतिहासिक स्थल पर संगठन का 90वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।
शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ बनेगी रणनीति: अमीन हमजा ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में शिक्षा के निजीकरण, बाजारीकरण और व्यवसायीकरण के खिलाफ संघर्ष को तेज करने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी प्रतिनिधियों के बीच चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि समारोह में बेगूसराय से 12 प्रतिनिधि, बिहार से करीब 50 प्रतिनिधि तथा देशभर से हजारों छात्र प्रतिनिधि शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रवाना हुआ जत्था: AISF के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों छात्र स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान AISF राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान, शाहरूख इकबाल, अंकित सिंह, अंकित कुमार, श्याम कुमार, अशरफ, बिट्टू, प्रशांत सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। AISF नेताओं ने कहा कि संगठन अपने ऐतिहासिक संघर्षों और छात्र हितों की आवाज को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा के अधिकार एवं बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए संघर्ष जारी रखेगा।








Total views : 99822