बेगूसराय। 30 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव (वार्ड संख्या-15) में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
संदिग्ध वाहन से बरामद हुई शराब: गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने एक स्कोडा रैपिड कार (BR06DQ9587) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 10 बोरे और 3 बंद कार्टून बरामद किए गए। इनमें कुल 123.680 लीटर अवैध विदेशी शराब पाई गई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज: इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार (राँची), राहुल कुमार और रघुवीर कुमार (दोनों बेगूसराय निवासी) को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थाना कांड संख्या-185/26 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 30(क) एवं 32(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल सभी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान: अधीक्षक मद्य निषेध, बेगूसराय ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि ऐसे अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।








Total views : 83392