📍 बेगूसराय | 29 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
📋 जनगणना 2027 के लिए प्रशासन सक्रिय: बेगूसराय जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में आम नागरिकों के बीच स्वगणना (Self Enumeration) अभियान चलाया जा रहा है।
💻 कार्यालय में ही कराया जा रहा स्वगणना: प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय आने वाले आम नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
🚪 घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी: प्रशासन के निर्देश पर सभी प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है और आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया में आम जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।
✅ पारदर्शी और समयबद्ध होगी प्रक्रिया: जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि स्वगणना का कार्य पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से पूरा हो। अधिकारियों का मानना है कि इससे जनगणना 2027 का कार्य अधिक सटीक और प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सकेगा।
दो चरणों में होगी जनगणना: प्रशासन के अनुसार जनगणना कार्य दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना करेंगे। वहीं द्वितीय चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि (00:00 बजे) को संदर्भ तिथि निर्धारित की गई है।







Total views : 83063