बेगूसराय | 28 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मोइनुल हक स्टेडियम में होंगे मुकाबले : बीसीए मेंस सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान दानिश आलम को सौंपी गई है, जबकि गुलशन को उपकप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें बेगूसराय के अलावा सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर और खगड़िया की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
29 अप्रैल को समस्तीपुर से पहला मुकाबला: मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बेगूसराय टीम का पहला मुकाबला 29 अप्रैल को समस्तीपुर के खिलाफ होगा। इसके बाद 4 मई को सहरसा के साथ टीम अपना अगला मैच खेलेगी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने टीम की घोषणा करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
कोच और मैनेजर की जिम्मेदारी तय: टीम के कोच के रूप में दिलजीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि टीम मैनेजर की भूमिका में प्रतीक भानु रहेंगे। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम इस प्रकार है :- दानिश आलम (कप्तान), शिवम कुमार, युवराज कुमार, गुलशन (उपकप्तान), पृथ्वी राज, अभिषेक झा, सुधांशू कुमार, आयुष पासवान, सुमित कुमार, अतुल कुमार, अमित कुमार, मुरारी कुमार, रोहन सिंह, नीतीश कुमार, लेखा उल्लाह, विक्रांत सिंह, सौरव सिंह, चंदन गिरी।








Total views : 82993