बेगूसराय, 26 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के पन्हास स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर 168वीं शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष की आयु में भी वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उमेश राय, राजकुमार गुप्ता, रविशंकर पोद्दार गांधी, सिकंदर पटेल, चंद्रशेखर चौरसिया, जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेंद्र महतो, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, नाथो शाह सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी ने वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।






Total views : 82793