बेगूसराय | 25 अप्रैल 2026।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में हड़ताली चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
‘महिला आरक्षण लागू करने में हो रही देरी’: जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, लेकिन सरकार इसे लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है। उनके अनुसार, सरकार इस मुद्दे को चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है।‘
तुरंत लागू हो 50% आरक्षण: कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि बिना परिसीमन और किसी बहाने के महिला आरक्षण को वर्तमान लोकसभा और विधानसभाओं में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की भी मांग उठाई। नेताओं का कहना था कि केवल कानून बनाकर उसे लागू न करना महिलाओं के साथ अन्याय है।
सरकार के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया: कार्यक्रम में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने केंद्र सरकार के दोहरे चरित्र की आलोचना करते हुए कहा कि महिला सम्मान के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट और ठोस कदम उठाने की मांग की।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी: इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ और युवा नेता शामिल हुए। मौके पर लखन पासवान, चुनचुन राय, रामानंद सिंह, कृष्णनंदन राय, अवनीश कुमार, निशांत सिंह, राहुल कुमार, सुबोध कुमार, राजदेव पासवान, संजय सम्राट समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Total views : 82549